रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने मई गुमटी से 81 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, तीन फरार, एक बाइक जब्त
रफीगंज पुलिस ने मई गुमटी के समीप से 81 लीटर शराब के साथ एक करोबारी को गिरफ्तार किया है, तथा तीन फरार हो गया। शुक्रवार रात 9 बजे प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि 81 लीटर शराब के साथ एक बाइक को जप्त किया गया है। तीन लोग फरार हो गया है। मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा एग्रीम कार्रवाई की जा रही है।