लाडपुरा: शहर में भव्य वुमन कार रैली का हुआ आयोजन, 200 महिला कार चालकों ने लिया भाग
Ladpura, Kota | Mar 2, 2025 शहर में आज भव्य वुमन कार रैली का नयापुरा उम्मेद क्लब पर आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेश बिरला ने रविवार सुबह 7 बजे हरी झंडी दिखाकर इस कार रैली को रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन व्यापार संघ महामंत्री अशोक महेश्वरी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।