ओबरा: चोपन में किसानों को निःशुल्क हरी खाद और धान बीज का वितरण, 30 गांव के कृषक हुए लाभान्वित
Obra, Sonbhadra | Jun 18, 2026 सोनभद्र के चोपन विकास खंड में किसानों को यूपीडीएएसपी योजना के तहत निशुल्क हरी खाद, मिश्रित हरी खाद और धान बीज का वितरण किया जा रहा है। राजकीय कृषि बीज भंडार (किसान कल्याण केंद्र) सिंदुरिया पर यह अभियान पिछले एक सप्ताह से जारी है। पनारी, घटिहटा, अदलगंज, जमुअल, बर्दिया, हर्रा, पड़रक्ष और कोटा सहित लगभग 30 ग्राम सभाओं के किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।