कोईलवर: मटियारा गांव से वारंट निर्गत होने पर वारंटी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
गीधा थाना अंतर्गत मटियारा गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान मटियारा गांव निवासी अल्ताभ अंसारी के पुत्र सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है। गीधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि वारंट निर्गत होने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर 2:00 गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।