कोईलवर: कोईलवर थाना मोड़ के समीप चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया, जेल भेजा गया
कोईलवर थाना क्षेत्र के थाना मोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रेम सागर,पिता संजय राय, निवासी महोदई, थाना बिहटा, जिला पटना के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सोमवार को दोपहर 1:00 की गई आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।