पीलीभीत: बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खुलवाने पहुंची टीम पर हुआ हमला, 43 नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीभीत के माधौटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खोलने को लेकर चल रहे विरोध के बीच गुरुवार को बड़ा बवाल हो गया। प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम गांव में दुकान खुलवाने पहुंची थी, तभी आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया तथा।