महोबा: बेलाताल रोड पर रेलवे पुल के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार किसान की हुई मौत, बुआ को छोड़कर लौट रहा था घर
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 महोबा के गड़ौरा गांव निवासी 28 वर्षीय किसान शिवराम की बीती रात जेसीबी की टक्कर से मौत हो गई। चचेरे भाई मूलचंद्र ने बताया कि शिवराम अपनी बुआ बेलाताल निवासी हीरा को छोड़कर गांव आ रहा था। रेलवे पुल के पास जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।