चांदपुर: नूरपुर में धामपुर चौक के पास नाले से मिला एक सप्ताह से लापता दिव्यांग व्यक्ति का शव
बुधवार की सांय करीब 4:00 बजे नूरपुर में धामपुर चौक के पास स्थित एक नाले में एक शव दिखाई दिया।जिसकी पहचान नूरपुर के कबीर नगर निवासी सरदार हरजीत सिंह के रूप में हुई। बताया जाता है कि सरदार हरजीत सिंह एक सप्ताह से लापता थे।शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।उनका रो-रोकर बुरा हाल बना है।हरजीत सिंह दिव्यांग थे।