सीतापुर पुलिस का शिकंजा: विभिन्न थानों की पुलिस ने 15 वांछित व वारण्टी अभियुक्त किए गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के अनुपालन में संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण में वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 15 वांछित तथा वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष चालान कर दिया।
थाना कोतवाली देहात: पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 212/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के वांछित अभियुक्तों— 1. विपिन कुमार पुत्र पुत्तीलाल और 2. पुत्तीलाल पुत्र पेमन लाल (निवासीगण ग्राम त्यौला, थाना तालगांव, हाल पता अकबरपुर कला, थाना कोतवाली देहात) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चालान किया।
थाना सदरपुर: पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 258/26 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्तों 1. विरेन्द्र उर्फ वीरा पुत्र धनीराम व 2. नितिन पुत्र सुनिल (निवासीगण ग्राम लछिमनपुर) को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से 2,650/- रुपये नगद बरामद कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
थाना रामपुर मथुरा: पुलिस टीम ने वाद संख्या 152/23 से संबंधित वारण्टी एचएस (01-ए) कलाम उर्फ चपटी पुत्र स्व. छंगा (निवासी ग्राम मथुरा जंगल) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थाना पिसावां: पुलिस टीम ने वाद संख्या 02/25 से संबंधित वारण्टी फुरकान उर्फ फुल्लन पुत्र चांद खां (निवासी ग्राम छोटा सहुआपुर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया तथा मु0अ0सं0 40/2026 धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अमन गुप्ता पुत्र शिवनाथ गुप्ता (निवासी ग्राम मूड़ाकला) को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया।
थाना सिधौली: पुलिस टीम ने विभिन्न न्यायालयीय वादों से संबंधित 6 वारण्टी अभियुक्तों — 1. सियाराम यादव, 2. नन्हू यादव (निवासी ग्राम खेरवा, कमलापुर), 3. रामकिशुन उर्फ राम नरेश, 6. जगदीश कुमार (निवासी ग्राम झखरावा, सिधौली), 4. रामपाल, एवं 5. जगमोहन (निवासी ग्राम फिरोजपुर, सिधौली) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थाना रेउसा: पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 132/26 एवं 133/26 की विभिन्न गंभीर धाराओं (बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्तों 1. रमेश शुक्ला पुत्र गोविन्द और 2. किशोर पुत्र मुरली (निवासीगण बंगरहा, थाना रेउसा) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चालान किया।
— विशेष संवाददाता / अपराध ब्यूरो, सीतापुर