जबलपुर: रिहायशी इलाके से शराब दुकान हटाने की मांग, शिवसेना ने धन्वंतरि नगर चौराहे पर किया प्रदर्शन
जबलपुर। शहर के धन्वंतरि नगर चौराहे पर स्थित देशी-विदेशी शराब दुकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बाद, शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने धन्वंतरि नगर मुख्य मार्ग पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दुकान को तत्काल वहां से विस्थापित करने क