रानीगंज: सरखेलपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते घर में घुसकर की गई मारपीट, तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता फूलजहां पत्नी साबित अली की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। दर्ज एफआईआर के अनुसार, फूलजहां ने आरोप लगाया है कि गांव के ही हमीद अली, वकील और शहबान से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर नल लगाने को लेकर पहले भी दोन