मुज़फ्फरनगर: बरवाला के जंगल में हाईटेंशन टॉवर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव हाईटेंशन लाइन के टॉवर से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।