लुणी: लूणी में राजस्थान स्टेट ओपन की परीक्षाएं हुई शुरू, कक्षा 10वीं में 114 व 12वीं में 144 परीक्षार्थी हैं पंजीकृत
Luni, Jodhpur | Apr 21, 2025 जोधपुर जिले के लूणी कस्बे में सोमवार को राजस्थान स्टेट ओपन परीक्षाएं सोमवार को शुरू हुई।दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार में शिक्षा का स्तर बढ़ाने को लेकर स्टेट ओपन परीक्षा शुरू की गई है उसी के क्रम में लूणी कस्बे के राबाउमावि में आज राजस्थान स्टेट ओपन 10 वीं तथा 12 वीं की शुरू हुई हैं। कक्षा 10 वीं में 114 तथा 12 वीं में 144 परीक्षार्थी पंजीकृत है।