कोरबा: मुड़ापार में लगी आग, फुटपाथ पर कई दुकानें जलकर खाक हुईं
Korba, Korba | May 26, 2026 कोरबा में देर रात नगर के मुड़ापार क्षेत्र में एसईसीएल अस्पताल के समीप अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने फुटपाथ पर स्थित दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अनेक दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं।जानकारी के अनुसार, SECL अस्पताल के पास फुटपाथ पर रोज की तरह दुकानें सजी हुई थीं। अचानक एक दुकान से धुआं और लपटें उठने लगीं।