सांगानेर: आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का BJP कार्यकर्ताओं ने मां आशापुरा की तस्वीर भेंटकर किया स्वागत
राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मां आशापुरा की तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत किया। दरअसल उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज रविवार को श्रीगंगानगर बांद्रा ट्रेन से अजमेर एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आसलपुर जोबनेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होने पर स्वागत किया गया।