बनमनखी: पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव झाड़ी में मिलने से मची सनसनी
जानकीनगर थाना क्षेत्र के रुपौली दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित रमजानी गांव निवासी 46 वर्षीय गजेंद्र मंडल का शव गुरुवार को बी कोठी प्रखंड क्षेत्र के हल्दीबाड़ी गांव से सटे बर्णेश्वर वितरणी नहर के पश्चिम किनारे झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गजेंद्र मंडल बीते रविवार की देर शाम से लापता थे।