परसिया: बिना जेसीसी की मुहर के प्रबंधन ने कर दिया माथनी से ट्रांसफर,भडके मजदूर संगठन, ट्रांसफर लैटर को निरस्त करने की मांग
वेस्टर्न कोल फील्ड् लिमिटेड पेंच एरिया की माथनी कोयला खदान बंद हो चुकी है। इस खदान के कामगारों का नेहरिया ट्रांसफर करने के लिए मंगलवार सात जुलाई को प्रबंधन ने पत्र जारी किया। बिना जेसीसी की अनुमति के लोकल प्रबंधन ने इस आदेश को जारी किया। जिससे मजदूर संगठन नाराज हो गए। संयुक्त मोर्चे ने बुधवार एक बजे प्रदर्शन कर तत्काल इस पत्र को निरस्त करने की मांग की।