भरथना: बंशियापुरा गांव में नवीन परती सरकारी भूमि पर 6 लोगों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
भरथना तहसील क्षेत्र के बंशियापुरा गांव में नवीन परती सरकारी भूमि पर रातो रात 6लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया था।ग्रामीणों की शिकायत पर भरथना SDM सुशांत श्रीवास्तव के आदेश के बाद रविवार को बुलडोजर चल गया।भरथना नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी लेखपाल विकास कुमार एवं बकेवर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर नापजोख कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को खाली करवाया गया।