भरथना: भरथना कस्बा में जमीन बटवारे को लेकर दबंगो ने लाठी ङंङो से दादी नाती को मारपीट कर किया घायल
भरथाना थाना कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर मे में रविवार को उस समय लोगों में हड़कंप मच गया।जब जमीन बंटवारे को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर दादी नाती को लाठी डंडों से लहुलुहान कर घायल कर दिया।दादी नाती दोनों घायल अवस्था में भरथना थाने पहुंचे।पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए भरथना CHC में भर्ती कराया गया है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।