बालोद: रेडियोलॉजिस्ट नहीं, सोनोग्राफी एक माह से बंद; रोज 25 मरीज हो रहे रेफर, निजी सेंटरों का लेना पड़ रहा सहारा
Balod, Balod | Jun 3, 2026 जिला मुख्यालय स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल (चाइल्ड हॉस्पिटल) में पिछले एक माह से सोनोग्राफी सेवा बंद है। अस्पताल में पदस्थ रेडियोलॉजिस्ट की सेवा अप्रैल में समाप्त होने के बाद अब तक नए विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसका खामियाजा गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।