मुज़फ्फरनगर: चर्चित शेखर हत्याकांड में न्यायालय का बड़ा फैसला, हत्या के आरोपी मां समेत तीन बेटों को फांसी की सजा
मुजफ्फरनगर के चर्चित शेखर हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मां समेत तीन बेटों को “दुर्लभ से दुर्लभतम” अपराध मानते हुए फांसी की सजा दी है, जो हाई कोर्ट की पुष्टि के अधीन रहेगी। सजा मिलते ही आरोपी रोते नजर आए। मामला 2019 का है, जब 70 हजार रुपये के उधार को लेकर विवाद में शेखर की ईंट-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी।