पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, मैं माफिया जैसा शब्द शिक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहता
शिक्षक रोशन आनंद और फैसल खान के बीच चल रहे कोचिंग वॉर और रोशन आनंद के भाई की मौत मामले को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह जांच का विषय है जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। वहीं उन्होंने शिक्षा माफियाओं के पनपना पर कहा कि माफिया जैसा शब्द वह शिक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहते।