चाचौड़ा: जिले में खाद वितरण और स्टॉक को लेकर जिला कृषि अधिकारी ने वीडियो जारी किया, किसानों को दी वास्तविक स्थिति की जानकारी
गुना जिले में खाद वितरण स्टॉक और ई टोकन सिस्टम को लेकर जिला कृषि अधिकारी संजीव शर्मा ने 4 जून शाम को वीडियो जारी किया है। जिले की 86 सहकारी समिति, 7 केंद्र और 108 निजी विक्रेताओं पर ई विकास प्रणाली से खाद वितरण जारी है। कृषि अधिकारी ने कहा, एक दो दिन में जिले को दो रेक आने वाली है। केंद्रो पर टोकन संख्या बढ़ाने के लिए भी ऊपर बात की है जल्द निर्णय होगा।