खैरथल: खैरथल में जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की पहली बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार खैरथल में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र खैरतल तिजारा द्वारा जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करने तथा व्यावसायिक सुगमता को बढ़ावा देने के विभिन्न उपाय पर चर्चा की गई।