तुरकौलिया: बिजुलपुर चौक के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत
बिजुलपुर चौक के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने 8 बजे बताया कि मृत युवक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरियाडीह निवासी अखिलेश कुमार दास के रूप में हुई है। जो मपतिहारी से राजमिस्त्री का काम कर वापस बाइक से घर आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे ऊक्त युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।