जोधपुर: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में घर की छत से गिरे युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
जोधपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक युवक घर की छत से नीचे गिर गया, उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में उसके भाई की तरफ से मर्ग दर्ज करवाया है। युवक पाबूपुरा का रहने वाला है।