गिरिडीह: भाजपा नेता गप्पेय पहुंचे, ग्रामीणों से की मुलाकात: पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता ने गिरिडीह में की चर्चा
पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बावरी शनिवार को 1 बजे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के दलित बहुल इलाका गप्पेय पहुंचे। इस दौरान यहां के ग्रामीणों से मुलाकात किया। इनके साथ एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। इस मौके पर ज्यादातर दलित महिलाओं ने अपनी समस्याओं को अमर बावरी के समक्ष रखी।