जौनपुर: उमरपुर गांव के रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास शिवगुलामगंज रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की