मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 6 नाबालिकों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 2 आरोपियों को लिया हिरासत में
मिर्जापुर में रेलवे आरपीएफ ने मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए 6 नाबालिक बालकों को रेस्क्यू किया है। ऑपरेशन आहट के तहत की गई कार्रवाई में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे दो संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चों को रोजगार का झांसा देकर। दिल्ली और अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। दोनों तस्कर बिहार के रहने वाले है।