बांधवगढ़: उमरिया: गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरिया के खेरका मोहल्ला से एक मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार, फरियादिया शशि यादव पति सोनू यादव उम्र 36 वर्ष के घर के सामने ही आरोपी सोनू यादव पिता ददू यादव ने गाली-गलौज करते हुए विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।