चूरू: पुलिस लाइन के सामने सदर थाना पुलिस ने की नाकाबंदी, ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए समझाइश व वाहनों के चालान भी काटे
Churu, Churu | Feb 14, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने शनिवार शाम 7 बजे करीब को सदर थाना के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान ट्रैफिक नियमों के लिये समझाइश की गई व चालान भी काटे गए। एसपी जय यादव के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की।