चूरू: टाऊन हॉल में 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन, जिला कलेक्टर ने की शिरकत
Churu, Churu | Feb 14, 2026 चूरू शहर के टाऊन हॉल चूरू में शनिवार शाम देशभक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। टेलेंट्स विला मंच की ओर से आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शिरकत कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।