चूरू: पुलवामा हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, मेडिकल कॉलेज से वीरगति स्मारक तक निकाला गया कैंडल मार्च
Churu, Churu | Feb 14, 2026 चूरू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में शनिवार शाम वर्ष 2019 के पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज से वीरगति स्मारक तक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, चिकित्सक आदि मौजूद रहे।