रामगंजमण्डी: गांधी सागर बांध से रामगंजमंडी को मिलेगी सिंचाई की सौगात, 12 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने की योजना पर शुरू हुई पहल
रामगंजमंडी क्षेत्र की वर्षों पुरानी सिंचाई समस्या के समाधान की दिशा में अब ठोस पहल शुरू हो गई है। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने क्षेत्र की करीब 12 हजार हेक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए गांधी सागर बांध से पानी लाने की योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के भानपुरा क्षेत्र की नहरों से अतिरिक्त पानी को नई फीडर चैनल के