मोकामा: चोरी कांड का खुलासा: 11 दिन बाद चोर मोकामा के बरहपुर से गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Apr 26, 2026 मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र के औंटा गांव में 11 दिन पहले हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए सभी मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। रविवार की शाम लगभग 6 बजे थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 15-16अप्रैल की मध्य रात्रि लगभग 2 बजे औंटा चौक वार्ड संख्या 9 निवासी नरेश महतो के घर चोरी की घटना हुई थी।