शाहबाद: वन विभाग ने अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई करते हुए ट्रेंच खोदकर अतिक्रमण को रोका
Shahbad, Baran | Jun 14, 2026 जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली वन भूमि पर अवैध कब्जों को रोकने के लिए वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए ट्रेंच खोदकर अतिक्रमणकारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मुंडियर वन नाका स्टाफ ने रेंजर के निर्देशन में अभियान चलाकर वन क्षेत्र की सीमाओं पर ट्रेंच खोदी और अवैध कब्जे की कोशिशों को विफल किया।