राजगढ़ के डिप्टी रेंजर मोहन सोनगिरा के द्वारा आरा मशीन संचालकों से रुपए मांगने एवं लेनदेन संबंधी ओडियो सामने आने के बाद जांच के लिए वन मंडल के द्वारा राजगढ़ स्तर पर समिति का गठन किया गया। इस दौरान वन मंडल अधिकारी ने शनिवार को शाम 5:00 बजे करीब समिति का गठन कर उप वन मंडल अधिकारी राजगढ़ को अध्यक्ष नियुक्त कर तीन दिन में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।