अथमलगोला: अथमलगोला प्रखंड के कल्याणपुर डीह में अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज
अथमलगोला प्रखंड के कल्याणपुर डीह गांव में बुधवार की दोपहर 12 बजे जूनियर अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं,जिससे क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू कुमार यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और