पिथौरागढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ‘मेरा सपना, मेरा लक्ष्य’ कार्यक्रम में गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को अधिकारियों ने करियर मार्गदर्शन दिया। जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित करते नजर आए।