गिरिडीह: बस स्टैंड के पास कायस्थ समाज के डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन का झारखंड के मंत्री ने किया उद्घाटन
गिरिडीह शहर के बस स्टैंड के समीप बने कायस्थ समाज के डा. राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन का भव्य उद्घाटन रविवार को 12 बजे झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वारा किया गया. इस मौके पर कायस्थ समाज के लोगों के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के कई प्रबुद्ध लोगों के साथ कई लोग शामिल हुए।