ऊंचाहार: ऊँचाहार देहात में बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत ग्राम प्रधान ने की, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के ऊँचाहार देहात ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने का मामला सामने आया है, ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।ग्राम प्रधान धनराज यादव ने बताया कि, ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 4285 राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है।जिस पर राख डालकर अवैध कब्जा किया जा रहा है।जमीन की कीमत करोड़ों रुपए बतायी जा रही है।