गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को लुगुबुरु एफ.पी.ओ. एवं बुंडू पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्रों का उद्घाटन किया है।समय लगभग साढ़े बारह बजे योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज पेटरवार प्रखंड अंतर्गत जाराडीह स्थित लुगुबुरु एफ.पी.ओ. एवं बुंडू पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया गया है।