आंवला: आंवला विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की, छूटे मतदाताओं के फॉर्म 6 भरवाए
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को दोपहर एक बजे आंवला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बेहटा बुजुर्ग, मझगवां और अमरोली सहित विभिन्न स्थानों पर मतदाता गहन पुनरीक्षण सूची की समीक्षा की।