हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर मोबाइल-किराना दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, एक आरोपी को भेजा गया जेल
जंक्शन थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान और किराना स्टोर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि 3 अप्रैल को सतीपुरा के वार्ड 6, निवासी सौरभ शाक्य पुत्र मुरारीलाल शाक्य ने जंक्शन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।