सहारनपुर: सहारनपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, CCTV में कैद हुआ हमला, युवक को काटा, मोहल्ले में दहशत
सहारनपुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड नंबर 70 तारा का चौक क्षेत्र से एक सीसीटीवी वीडियो शनिवार दोपहर 2:00 बजे सामने आया है, जिसमें कुत्तों का झुंड दो युवकों पर हमला करता दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और नगर निगम की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।