पतरातू: लबगा पंचायत में मां पंच बहिनी मंदिर के पास कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा
लबगा पंचायत मां पंच बहिनी मंदिर स्थित कोयला लदा एक ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई,जिसमें चालक की जान बाल बाल बची,सौभाग्य से उस समय सड़क भी खाली थी जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। मौके पर गाड़ी के चालक मिराज अंसारी ने बताया कि यह गाड़ी जिंदल रायगढ़ से कोयला लोड करके पतरातु जिंदल जा रही थी,अचानक एक बाइक आ जाने से उसको बचाने के क्रम में गाड़ी पलट गया