करौं: झारखंड में कृषि प्रशिक्षण का अनुकरणीय मॉडल बना करौं का ग्रीनरी कृषक पाठशाला
Karon, Deoghar | Jul 12, 2026 झारखंड सरकार की 'समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला' के तहत रविवार को कृषि विभाग के विशेष सचिव गोपाल जी तिवारी ने करौं स्थित ग्रीनरी कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को दलहन के उन्नत बीज वितरित किए तथा परिसर में पौधारोपण किया। यह पाठशाला आधुनिक कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, डेयरी, मशरूम उत्पादन एवं जैविक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण