करौं: करौं रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय परिसर में नशामुक्ति अभियान को लेकर निकाली गई जन जागरूकता रैली
Karon, Deoghar | Jun 15, 2026 झारखंड समग्र शिक्षा परियोजना, रांची एवं गृह, कारा तथा आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के आलोक में करौं प्रखंड स्थित रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय द्वारा नशा मुक्ति अभियान एवं मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय शंकर पाठक ने किया।