धौलपुर: पुरानी सब्जी मंडी के पास परचूने की दुकान को बनाया चोरों ने निशाना हजारों की चोरी की वारदात को दिया
धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए 2 साल में तीसरी बार दुकान में चोरी की वारदात की है। चोर दुकान से नगदी सहित करीब 40 हजार रुपए का माल पार कर ले गए।