धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
आंनद नगर कॉलोनीवासियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
धौलपुर। धौलपुर शहर की आनंद नगर कॉलोनी में सीवरेज लाइन जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर आ गया है। कॉलोनी में गंदे पानी से हो रहे जलभराव की समस्या से परेशान कॉलोनी वासियों ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट धौलपुर पहुंचकर नगर परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जिला कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।